ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

राशन नहीं बाटेंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बोलीं- मोबाइल टेक्नोलॉजी समझ में नहीं आ रहा

BAGHA : बिहार में ओटीपी से टीएचआर वितरित करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं को काफी परेशानी हो रही हैं. शुक्रवार को सूबे के पश्चिम चंपारण जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं के आईसीडीएस

राशन नहीं बाटेंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बोलीं- मोबाइल टेक्नोलॉजी समझ में नहीं आ रहा
First Bihar
2 मिनट

BAGHA :  बिहार में ओटीपी से टीएचआर वितरित करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं को काफी परेशानी हो रही हैं. शुक्रवार को सूबे के पश्चिम चंपारण जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं के आईसीडीएस कार्यालय के सामने विरोध प्रर्दशन किया. सेविकाओं ने हंगामा करते हुए कहा कि उन्हें मोबाइल टेक्नोलॉजी समझ में नहीं आ रही है, इसलिए वह राशन नहीं बाटेंगी.


शुक्रवार को बगहा में इस व्यवस्था के विरुद्ध  सेविकाओं ने प्रदर्शन किया और सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा. आंनलाईन ओटीपी प्रशिक्षण के दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हुआ बल्कि सेविकाओं ने प्रदर्शन कर कोविड गाईडलाइन के नियमों को तार तार कर दिया.ओटीपी के माध्यम से टीएचआर वितरित करने में उत्पन्न हो रही बाधाओं के बाबत आंगनवाड़ी सेविकाओं ने आईसीडीएस कार्यालय के सामने विरोध प्रर्दशन करते हुए कहा कि जो आंनलाईन ओटीपी का प्रशिक्षण कराया गया है वह हमलोगो को समझ मे नही आया है। जिसको ले बगहा - एक सीडीपीओ को एक ज्ञापन सौंपा। इस तरीके से टीएचआर वितरण में सेविकाओं ने असमर्थता जताई है.


सेविकाओं ने कहा है कि ओटीपी के माध्यम से टीएचआर वितरण करना संभव नहीं है, क्योंकि बहुत ऐसा मोबाइल नंबर है.जिनकी इंट्री करने पर संबंधित लाभार्थी के परिजन मोबाइल लेकर बाहर कमाने चले गए होते हैं.बहुतों का मोबाइल भूल चुका है. ऐसे में ओटीपी के माध्यम से टीएचआर वितरण करना संभव नहीं हो रहा है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता