ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बगहा: कटहरवा के पास गाइड बांध टूटा, कई इलाकों में घुसा पानी

BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां मसान नदी का बायां गाइड बांध कटहरवा के पास टूट गया है। बांध के टूट जाने के बाद मसान नदी का पानी भावल दोन नहर फाटक के पास भारी

बगहा: कटहरवा के पास गाइड बांध टूटा, कई इलाकों में घुसा पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां मसान नदी का बायां गाइड बांध कटहरवा के पास टूट गया है। बांध के टूट जाने के बाद मसान नदी का पानी भावल दोन नहर फाटक के पास भारी तबाही मचाते हुए रामरेखा नदी में जा रही है। इस दौरान भावल फाटक के पास एक पुलिया और दो बिजली के पोल पानी की तेज बहाव में बह गए। वही भवलेहर गांव में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। 


भावल नहर से भवलेहर जाने वाली पक्की सड़क आधा किलोमीटर तक ध्वस्त हो चुकी है। भावल,भवलेहर, जमुनिया समेत क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगी धान का फसले बर्बाद हो गयी है। मसान नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है जो रामरेखा नदी में जाकर मिल रही है जिससे रामरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी और रामनगर के शहरी इलाके भी प्रभावित होगी।


लोगों का कहना है कि भावल में मसान डैम अधूरा छोड़ दिया गया था। यदि इसे पूरा किया जाता तो आज यह स्थिति नहीं होती। बांध टूटने से नदी का पानी कई खेतों में जा घुसा जिसमें लगी धान की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। लोगों का यह भी कहना है कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण हर साल इसी तरह की स्थिति बनी रहती है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता