ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

आठवीं की छात्रा अमृता बनीं ‘सांकेतिक एसपी’, सुनीं लोगों की फरियाद

बगहा पुलिस की अनोखी पहल के तहत कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा अमृता को कुछ समय के लिए ‘सांकेतिक एसपी’ बनाया गया। आईपीएस बनने का सपना देखने वाली छात्रा ने पुलिस कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

बिहार न्यूज
SP की कुर्सी पर बैठी अमृता
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA : सपनों को सही दिशा और हौसलों को नई उड़ान देने वाली एक प्रेरणादायक पहल बगहा पुलिस कार्यालय में देखने को मिली। बगहा प्रखंड-एक अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, परसा की आठवीं कक्षा की छात्रा अमृता, जो भविष्य में आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखती है, उसे प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने कुछ समय के लिए बगहा का ‘सांकेतिक एसपी’ बनने का अवसर दिया।


पुलिस कार्यालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान अमृता ने फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उसने एक-एक शिकायत की जानकारी ली और उनके समाधान को लेकर सुझाव भी साझा किए, ताकि संबंधित पुलिस पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई कर सकें। इस दौरान अमृता ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों को भी करीब से समझा।


प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर बच्चे भविष्य में समाज और देश के लिए मिसाल बन सकते हैं। छात्राओं को प्रशासनिक और पुलिस सेवा के प्रति जागरूक करने के लिए आगे भी ऐसी पहल जारी रहेगी। बगहा पुलिस की इस अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य को लेकर और अधिक प्रेरित होंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता