ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बगहा से बड़ी खबर: गंडक नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां गंडक नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गयी है। मृतकों में 3 लड़कियां और एक बच्चा शामिल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौ

बगहा से बड़ी खबर: गंडक नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां गंडक नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गयी है। मृतकों में 3 लड़कियां और एक बच्चा शामिल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि गोडिया पट्टी घाट से गंडक नदी पार करने के दौरान 10 वर्षीय बच्चा और 16 वर्षीय किशोरी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। 


वही दोनों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से गंडक नदी से बाहर निकाला गया। वहीं 112 पुलिस के टीम और नगर थाना के एसआई दिलीप सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों मृतकों की पहचान गोडिया पट्टी निवासी अच्छे लाल सहनी के 10 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, विजय सहनी के 16 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है। 


जबकि दूसरी घटना बगहा के पुअरहाउस वार्ड नंबर 35 में गंडक नदी में स्नान करने के दौरान भी दो बच्चियां डूब गई। स्थानीय लोगों ने दोनों के शव को बाहर निकाला। दोनों की पहचान राजेश गोड की 10 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी व अवध बिहारी सहनी की 11 वर्षीय पुत्री तकली कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना की पुष्टि एमएलसी भीष्म सहनी व वार्ड पार्षद मदन सहनी ने की है।


जानकारी के अनुसार स्कूल बंद रहने के कारण दोनों गंडक पार अपने बाबा भूलाई सहनी के साथ खेती देखने गए थे। दोनों गंडक में पानी देख बिना बताए नदी पार करने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से  कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव गंडक नदी से बाहर निकाल गया। घटना के बाद  परिजनो के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता