ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

बगहा में बड़ा हादसा टलाः पुलिस की गाड़ी का टायर ब्लास्ट, ई-रिक्शा को मारी टक्कर

बगहा में पुलिस गश्ती वाहन का टायर अचानक ब्लास्ट हो जाने से बड़ा हादसा टल गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गया, जिसमें दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

बिहार
3 पुलिस कर्मी घायल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। जानकारी के अनुसार नगर थाना की पुलिस गश्ती वाहन रत्नमाला के समीप पहुंचते ही अचानक टायर ब्लास्ट हो गया। टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार होने के कारण सड़क किनारे चल रहे एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।


अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में पुलिस वाहन में सवार एक दारोगा समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 


डॉक्टरों के अनुसार घायलों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं, लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। टायर ब्लास्ट की वास्तविक वजहों का पता लगाने के लिए वाहन को थाने ले जाया गया है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि टायर फटने के बाद पुलिस वाहन बेकाबू होकर करीब 20–25 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि उस समय सड़क पर भीड़भाड़ कम थी, अन्यथा जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

टैग्स