ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बगहा नगर परिषद की खुली पोल, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

BAGAHA: बगहा में लगातार हो रही बारिश ने बगहा नगर परिषद की पोल खोलकर रख दी है। बरसात से पूर्व नालों की सफाई और जलजमाव से शहर को निजात दिलाने का सरकारी दावा फेल होता दिख रहा है। बगहा

बगहा नगर परिषद की खुली पोल, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: बगहा में लगातार हो रही बारिश ने बगहा नगर परिषद की पोल खोलकर रख दी है। बरसात से पूर्व नालों की सफाई और जलजमाव से शहर को निजात दिलाने का सरकारी दावा फेल होता दिख रहा है। बगहा के कई मोहल्ले में भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है। वही बारिश का पानी सरकारी कार्यालयों में भी घुस चुका है। जिससे काम-काज प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति अभी है जबकि पूरा बरसात बाकी है। 


बगहा नगर परिषद की खुली पोल, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी


बात चाहे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की करे या विद्युत पावर ग्रिड की, विद्युत विभाग हो या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभी जगहों पर बारिश का पानी घुस गया है। लगातार हुई बारिश से चारों ओर जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है। मवेशियों के अस्पताल में भी पानी घुस गया है। रातभर हुई बारिश के बाद अस्पताल परिसर पानी-पानी है। 


बगहा नगर परिषद की खुली पोल, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी


तेजी से बढ़ रहे पानी को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर सावधानियां बरती जा रही हैं। अस्पताल में एक वार्ड से दूसरे वार्ड और एक भवन से दूसरे भवन तक जाना असंभव हो चुका है। अस्पताल परिसर में 3 फीट तक पानी बह रहा है। जल निकासी का मुख्य मार्ग भी पानी से भर चुका है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे यहां भर्ती मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


बगहा नगर परिषद की खुली पोल, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी


वही विधुत पावर ग्रिड में तीन फीट पानी जमा होने के कारण विद्युतकर्मी अपनी  जान जोखिम में डालकर इलाके में विधुत सप्लाई दे रहे हैं। जलजमाव की स्थितियों के बीच नगर परिषद के अधिकारी कुंभकरणी निंद में सोए हैं। अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था तक नहीं की गयी है। जिससे सरकारी कर्मी और आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। यह हाल अभी है जबकि पूरा बरसात अभी बाकी है। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में जलजमाव के कारण वैक्सीनेशन का काम भी प्रभावित हो रहा है। लगभग सभी सरकारी कार्यालय में बारिश का पानी घुसा हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की तरफ से जलजमाव की कोई तैयारी नहीं की गयी इसी का नतीजा आज हमारे सामने है। लोग अब जलजमाव से निजात दिलाने की मांग रहे हैं।  


बगहा नगर परिषद की खुली पोल, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता