ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बगहा में 3 दिन से लापता 11 साल का मासूम... अब तक नहीं मिला सुराग, गुस्साए परिजनों ने NH-727 किया जाम

Bihar Missing Child News: बगहा में 11 साल के बच्चे के लापता होने से परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और NH-727 जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच और तलाश में जुटी...

बगहा में 3 दिन से लापता 11 साल का मासूम... अब तक नहीं मिला सुराग, गुस्साए परिजनों ने NH-727 किया जाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Missing Child News: बगहा में 11 वर्षीय बच्चे के तीन दिनों से लापता होने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. बच्चे की तलाश में पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और NH-727 को जाम कर दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


मामला नगर के वार्ड संख्या-26 स्थित रामधाम मंदिर मोहल्ले का है. यहां रहने वाले तुलसी शाह का 11 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार पिछले तीन दिनों से लापता है. परिजनों के अनुसार, बच्चे के लापता होने के बाद उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है.


बच्चे के नहीं मिलने से परेशान परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान NH-727 पर आवागमन बाधित हो गया. लोगों ने पुलिस पर बच्चे की तलाश में शिथिलता बरतने और समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया.


परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है. इसी वजह से उन्हें आशंका है कि गौतम कुमार का अपहरण किया गया है. परिजनों ने पुलिस से इस आशंका को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करने और बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है.


परिजनों का कहना है कि गौतम के लापता होने के बाद से परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं. तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है.


मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश गंभीरता से की जा रही है. पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और खोजबीन कर रही है. बच्चे के लापता होने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है और परिजनों की ओर से जताई गई आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है.


परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द गौतम कुमार को सकुशल बरामद करे और यदि उसके लापता होने के पीछे किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.