ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम

PMO और NIA का अधिकारी बन SSB मुख्यालय पहुंचा यूपी का युवक, फर्जी पहचान पत्र के साथ पुलिस ने दबोचा

Fake PMO Officer Arrested: बिहार के बगहा में सुरक्षा एजेंसियों के मुख्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुद को PMO और NIA का अधिकारी बताकर एक युवक पहुंच गया। युवक ने खुद को पूर्व CRPF असिस्टेंट कमांडेंट भी बताया था। संदेह होने पर जब उसकी...

PMO और NIA का अधिकारी बन SSB मुख्यालय पहुंचा यूपी का युवक, फर्जी पहचान पत्र के साथ पुलिस ने दबोचा
Ramakant kumar
4 मिनट

Fake PMO Officer Arrested: बिहार के बगहा में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का अधिकारी बताकर एसएसबी मुख्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक ने खुद को पूर्व CRPF असिस्टेंट कमांडेंट बताते हुए अधिकारियों से मुलाकात करने का समय मांगा था. संदेह होने पर एसएसबी अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. तलाशी के दौरान उसके पास से PMO, NIA और CRPF असिस्टेंट कमांडेंट के फर्जी पहचान पत्र समेत कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए.


मामला 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के बगहा स्थित मुख्यालय का है. एसएसबी के उप कमांडेंट यशवंत कुमार की ओर से लौकरिया थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, 11 नवंबर को दोपहर करीब 2:50 बजे संजीव कुमार श्रीवास्तव नाम का युवक मुख्यालय के आरपी गेट संख्या-एक पर पहुंचा था. उसने खुद को भारत सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में अधिकारी बताया. साथ ही दावा किया कि वह पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर काम कर चुका है.


कमांडेंट से मिलने पहुंचा था युवक

युवक ने आधिकारिक काम का हवाला देते हुए एसएसबी कमांडेंट से मुलाकात करने की इच्छा जताई. उसके दावों और व्यवहार पर अधिकारियों को संदेह हुआ. इसके बाद उसे अधिकारियों के सामने पेश कर पूछताछ की गई. इस दौरान वह अपनी वास्तविक पहचान और मुख्यालय पहुंचने के उद्देश्य के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.


इसके बाद एसएसबी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने युवक की तलाशी ली, जिसमें कई फर्जी पहचान पत्र और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए.


कार पर लगा था CRPF का स्टीकर

जांच के दौरान युवक के पास से सफेद रंग की किआ कार भी बरामद की गई. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 53 एफएन 0122 है. उस पर CRPF का स्टीकर और भारत सरकार का बोर्ड लगा हुआ था. तलाशी में PMO, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और CRPF असिस्टेंट कमांडेंट के पहचान पत्र समेत कई अन्य कागजात मिले. पुलिस ने सभी सामानों की जब्ती सूची तैयार की है.


गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव निवासी स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव के पुत्र संजीव श्रीवास्तव के रूप में हुई है. एसएसबी ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि युवक फर्जी पहचान पत्र और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सरकारी अधिकारी होने का दिखावा कर रहा था.


मामले में लौकरिया थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल, छद्म रूप धारण करने और बिना अनुमति प्रवेश करने समेत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बगहा उपकारा भेज दिया है.


लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि उप कमांडेंट यशवंत कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज कहां से बनवाए थे और एसएसबी मुख्यालय पहुंचने के पीछे उसका असली मकसद क्या था.