ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

अनियंत्रित पिकअप वैन ने दो दोस्तों को रौंदा, घटनास्थल पर एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

BETTIAH: बेतिया में दो दोस्तों को अनियंत्रित पिकअप वैन ने रौंद दिया। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के बेतिया-

अनियंत्रित पिकअप वैन ने दो दोस्तों को रौंदा, घटनास्थल पर एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में दो दोस्तों को अनियंत्रित पिकअप वैन ने रौंद दिया। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के बेतिया-नवलपुर मुख्य मार्ग स्थित पटेरवा पेट्रोल पंप के पास की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतक की पहचान योगापट्टी के बेलबनवा गांव निवासी ललन यादव के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति का पहचान मोहर्रम मियां के 45 वर्षीय पुत्र अकबर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अकबर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में परिजनों के आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


वही परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप और अकबर दोनों दोस्त थे। शुक्रवार सुबह दोनों एक ही साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। जैसे ही वो बेतिया-नवलपुर मुख्य मार्ग स्थित पटेरवा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, कि तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन दोनों को पीछे से रौद दिया। और गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चार छोटे-छोटे बेटे हैं। वह मजदूरी करके अपने बाल-बच्चों का पालन पोषण करता था।

टैग्स