ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: दो बाइक और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में शख्स की मौत; दूसरा बुरी तरह से घायल

BETTIAH: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया में हुई है, जहां कार और दो बाइक की टक्कर में एक शख्

Bihar News: दो बाइक और कार की जोरदार टक्कर, हादसे में शख्स की मौत; दूसरा बुरी तरह से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया में हुई है, जहां कार और दो बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना एनएच 727 पर सिसवनिया के पास की है।


बताया जा रहा है कि सिसवनिया के पास कार और दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर कार से टकराया और बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे पुलिस की मदद से लौरिया सामुदायिक हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


मृतक की पहचान इंग्लिशिया के वार्ड संख्या 6 निवासी भारत राव के बेटे पप्पू राव के रूप में हुई है। पप्पू राव फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह स्प्लेंडर बाइक से लौरिया से अपने घर इंग्लिशिया जा रहा था।  तभी तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।


वहीं हादसे में घायल हुए दूसरे युवक की पहचान बिशुनपुरवा बीबी बनकटवा वार्ड संख्या चार निवासी हरिहर साह के बेटे जीतेन्द्र प्रसाद के रूप में हुई है। लौरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार