ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

पप्पू यादव ने कहा.. फेल है बिहार का सिस्टम, ऑक्सीजन और दवाई की कमी से मर रहे लोग

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से आफत मची हुई है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राज्य सरकार को इस वैश्विक महामारी से लड़ने में विफल बताया है. पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा.. फेल है बिहार का सिस्टम, ऑक्सीजन और दवाई की कमी से मर रहे लोग
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से आफत मची हुई है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राज्य सरकार को इस वैश्विक महामारी से लड़ने में विफल बताया है. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने बांसघाट और गुलाबी घाट को दुल्हन की तरह सजाया हैं. व्यक्ति के मरने के पहले उसकी चिता तैयार कर दी जा रही हैं. घाट पर डेड बॉडी आने का इंतजार भर हैं. मिनटों में यहाँ दाह संस्कार का काम शुरू हो जाता हैं. काश सरकार इतनी ततपरता कोरोना मरीजों के इलाज में दिखाती तो आज बिहार के हालात कुछ और होते. 


एनएमसीएच और पीएमसीएच सहित कई निजी अस्पतालों का दौरा करने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि पीएमसीएच में कोरोना मरीजों को डॉक्टर और नर्स नहीं देखते है. यहां के हालात भी अब बदतर हो गए हैं. सरकार को इस अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करनी चाहिए साथ ही पीएमसीएच को स्वायत्त संस्थान दर्जा देनी चाहिए. जिससे यह सुचारू रूप से चल सके. 


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार को कोरोना नियंत्रण हेतु दिल्ली  एम्स के गाइडलान का पालन करना चाहिए। दिल्ली एम्स के निदेशक ने कोरोना महामारी के नियंत्रण  हेतु ज्यादा से ज्यादा रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराने की सलाह दी है जिससे कोरोना को समय रहते काबू पाया जा सकता हैं।  दूसरा रेमेडिसिवर की जगह डेक्सामैकसौन  दवा का इस्तेमाल हो। दवा और ऑक्सीजन की ब्लैकमार्केटिंग करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 


उन्होंने कहा कि बिहार में मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत हैं।केंद्र सरकार से आग्रहः है कि गैस प्लांट को अविलंब लुक्विड ऑक्सीजन की उपलब्ध कराए। बिहार का कोटा चार टैंकर का है लेकिन अभी रोजाना एक ही टैंकर मिल रहा हैं। इस कारण कोरोना मरीज ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं। निजी अस्पतालों में रोज मौते हो रही हैं। सरकार इन अस्पताल में हो रही मौत की जांच कराएं।

टैग्स