ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

पप्पू यादव को मधेपुरा की निचली अदालत से आज नहीं मिली राहत, अब सेशन कोर्ट में जमानत के लिए होगी अपील

PATNA : 32 साल पुराने मामले में जेल गए पूर्व सांसद पप्पू यादव को फिलहाल मधेपुरा की निचली अदालत से कोई राहत नहीं मिली है. पप्पू यादव की तरफ से आज मधेपुरा के एसीजेएम की कोर्ट में जमा

पप्पू यादव को मधेपुरा की निचली अदालत से आज नहीं मिली राहत, अब सेशन कोर्ट में जमानत के लिए होगी अपील
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 32 साल पुराने मामले में जेल गए पूर्व सांसद पप्पू यादव को फिलहाल मधेपुरा की निचली अदालत से कोई राहत नहीं मिली है. पप्पू यादव की तरफ से आज मधेपुरा के एसीजेएम की कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई गई थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी. मधेपुरा के एसीजेएम अनूप कुमार सिंह ने पप्पू यादव को सेशन कोर्ट में अपील करने को कहा है.


आपको बता दें कि हाईकोर्ट की तरफ से बिहार में जिला स्तर पर कोर्ट की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया था. वर्चुअल मोड में केवल जरूरी मामलों के साथ-साथ दिल से जुड़े मामलों की सुनवाई निचली अदालत में आज से शुरू हो गई है जिसके बाद पप्पू यादव की तरफ से मधेपुरा की निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी. लेकिन एसीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर राहत नहीं दी है. 


पप्पू यादव के वकीलों की तरफ से फर्स्ट बिहार को जानकारी दी गई है कि अगले 1 से 2 दिन में आप मधेपुरा सेशन कोर्ट में पप्पू यादव की जमानत के लिए अर्जी लगाई जाएगी. वकीलों को उम्मीद है कि पप्पू यादव को न्याय मिलेगा और वर्षों पुराने इस मामले में कोर्ट जमानत दे सकती है.