ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर मधेपुरा सेशन कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने निचली अदालत से केस की रिपोर्ट मांगी

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज यानी शनिवार की सुबह मधेपुरा सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई. मधेपुरा सेशन कोर्ट में पप्पू यादव

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर मधेपुरा सेशन कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने निचली अदालत से केस की रिपोर्ट मांगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज यानी शनिवार की सुबह मधेपुरा सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई. मधेपुरा सेशन कोर्ट में पप्पू यादव के वकीलों ने जमानत के लिए अर्जी लगाई है जिस पर सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने निचली अदालत से 32 साल पुराने इस मामले में केस से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है.


पप्पू यादव की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील मनन मिश्रा, पटना हाई कोर्ट के वकील शिवनंदन भारती और मनोज कुमार ने कानूनी लड़ाई का जिम्मा संभाल रखा है. पप्पू यादव इसके पहले एसीजेएम कोर्ट में भी जमानत के लिए गए थे लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं देते हुए सेशन कोर्ट में जाने को कहा था. अब सेशन कोर्ट ने पप्पू यादव के खिलाफ वर्षों पुराने इस केस में एसीजेएम कोर्ट से केस से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है.


पप्पू यादव के वकीलों से फर्स्ट बिहार की टीम ने जब बातचीत की तो उन्होंने बताया की मधेपुरा सेशन कोर्ट में सुबह तकरीबन 8 बजे वर्चुअल मोड में आज मामले की सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने पूरी रिपोर्ट तलब की है. चूंकि मामला 32 साल पुराना है इसीलिए कोर्ट अब तक क्या-क्या न्यायिक प्रक्रिया हो चुकी है इस बात को जानना चाह रहा है. रिपोर्ट मिलने के बाद उसका अध्ययन कर आगे मामले की सुनवाई होगी.