ब्रेकिंग
गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’

पप्पू यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आवश्यक जांच जारी है और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बिहार न्यूज
जल्द स्वस्थ होने की कामना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया, जहां उनकी आवश्यक जांच की जा रही है।


इस संबंध में जानकारी उनके निजी सचिव द्वारा पप्पू यादव के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई। पोस्ट में बताया गया है कि डॉक्टर पूरी सतर्कता के साथ उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।


पोस्ट में उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों। साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिनमें चिकित्सकीय उपकरणों के सहारे उनकी जांच होती दिखाई दे रही है।


पप्पू यादव के निजी सचिव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर इस बात की जानकारी दी। कहा कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद पप्पू यादव जी की तबियत अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है तथा उनके स्वास्थ्य पर पूरी सतर्कता के साथ ध्यान दिया जा रहा है। हम सभी उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जल्द स्वस्थ कर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की शक्ति प्रदान करें। 

निजी सचिव
सांसद पप्पू यादव
टैग्स