ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’

किसान नेता राकेश टिकैत खगड़िया में किसानों की ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन का समर्थन किया।

बिहार न्यूज
CEC और मोदी सरकार पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: देश के चर्चित किसान नेता राकेश टिकैत आज खगड़िया पहुंचे, जहां किसानों के मुद्दों को लेकर बिहार किसान मंच की ओर से शहर में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में उन्होंने हिस्सा लिया।


 इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।


राकेश टिकैत ने बिहार चुनाव को लेकर आरोप लगाया कि सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई। उन्होंने कहा कि अगर पहले ही वोट चोर को चोर कह दिया जाता, तो आज हालात ऐसे नहीं होते।


किसान नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है।


राकेश टिकैत ने आगामी 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन का समर्थन करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों, इसके लिए बड़ा आंदोलन जरूरी है।


मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए टिकैत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों की नहीं, बल्कि व्यापारियों और उद्योगपतियों की सरकार है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

टैग्स