ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

पहले शादी के लिए कर रहा था इनकार, जब मामला थाना पहुंचा तब शादी के लिए हुआ तैयार

GAYA: प्रेमी द्वारा प्रेमिका से शादी से इनकार किए जाने का मामला थाने पहुंचा जहां दोनों की शादी थाना परिसर में कराई गयी। इस संबंध में पहले से ही महिला थाने में मामला चल रहा था।

पहले शादी के लिए कर रहा था इनकार, जब मामला थाना पहुंचा तब शादी के लिए हुआ तैयार
Santosh Singh
2 मिनट

GAYA: प्रेमी द्वारा प्रेमिका से शादी से इनकार किए जाने का मामला थाने पहुंचा जहां दोनों की शादी थाना परिसर में कराई गयी। इस संबंध में पहले से ही महिला थाने में मामला चल रहा था। गाली गलौज की बात होने पर दोनों को थाने बुलाया गया। जहां दोनों अपनी मर्जी से शादी के लिए तैयार हुए। थाना परिसर में डेल्हा के मंदराज बिगहा निवासी युवक की शादी उसकी प्रेमिका से करायी गयी। डेल्हा थाना परिसर में विनित नामक युवक ने गुड़िया नामक महिला की मांग में सिंदूर डाला।


गुड़िया ने बताया कि वह और विनित पिछले 8 साल से एक दूसरे को जानते हैं और इस बीच दोनों साथ भी रहे थे। जिसकी तस्वीर भी गुड़िया ने पुलिस को दिखायी। गुड़िया ने बताया कि जब भी शादी की बात करती थी तो विनित मुकर जाता था। वहीं युवक विनित ने बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं है। शादी कर ली है तो उसे साथ रखेंगे। उसने बताया कि साथ बिताए पल की तस्वीर को गुड़िया द्वारा सबूत के तौर पर  पुलिस को दिखा कर दबाब बनाया गया है। 

इस संबंध में महिला थाना में भी मामला चल रहा था। जहां 8 मई को शादी करने की बात हुई थी। इससे पहले ही वह उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी डेल्हा थाना की पुलिस को दी। पुलिस द्वारा यहां लाने के बाद शादी के लिए युवक राजी हुआ। वही डेल्हा थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दोनों के बीच कई बर्षो से संबंध हैं। गाली गलौज की बात होने पर दोनों को यहां बुलाया गया था। जहां दोनो अपनी मर्जी से शादी के लिए तैयार हुए इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। दोनों अपनी मर्जी से ही शादी के लिए तैयार हुए जिसके बाद दोनों की शादी कराई गयी।