ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पड़ोसी देश के लोगों को भी बिहार से उम्मीद, नेपाल से पटना के लिए पैदल निकला तेजस्वी का फैन

MOTIHART : नई सरकार के गठन के बाद बिहार के ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से काफी उम्मीदें हैं। यहीं कारण है कि तेजस्वी का एक जबरा फैन नेपाल

पड़ोसी देश के लोगों को भी बिहार से उम्मीद, नेपाल से पटना के लिए पैदल निकला तेजस्वी का फैन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHART : नई सरकार के गठन के बाद बिहार के ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से काफी उम्मीदें हैं। यहीं कारण है कि तेजस्वी का एक जबरा फैन नेपाल से पटना की पैदल यात्रा पर निकल चुका है। तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनने के बाद उन्हे बधाई देने के लिए आज तीन दिनों की पैदल यात्रा कर मोतिहारी पहुंचा था।


दरअसल, नेपाल के कलैया के रहने वाले आनंद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बड़े फैन हैं। उनके साथ साथ नेपाल के युवाओं को भी तेजस्वी से काफी उम्मीद है। यही कारण है कि तेजस्वी यदव के डिप्टी सीएम बनने के बाद आनंद पैदल ही उनसे मिलने के लिए निकल पड़े। भारत-नेपाल के मैत्री संबंध को और मजबूत करने के लिए आनंद अपनी पीठ पर दोनों देशों का राष्ट्रीय ध्वज लेकर पटना के लिए रवाना हो गए हैं।


आनंद ने बताया कि वे नेपाल से पैदल चलकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने के लिए बिहार जा रहे हैं। बैग पर लगे भारत-नेपाल के झंडे के बारे में बताया कि मैत्री का संदेश देने के लिए उन्होंने दोनों देशों का झंडा लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश सदियों से मित्र रहे हैं और हमेशा दोस्त बने रहेंगे। बिहार और नेपाल का पुराना बेटी-रोटी का संबंध रहा है यह बना रहे इसके लिए तेजस्वी यादव से मिलने जा रहे हैं। वे तेजस्वी के लिए गिफ्ट भी लेकर जा रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें