ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले गिरिराज; सेना ने मां-बहनों के सिंदूर की लाज रखी, पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर सशक्त जवाब दिया है। इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सेना की सराहना करते हुए कहा कि "सेना ने मां-बहनों के सिंदूर की लाज रखी है।

गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस "ऑपरेशन सिंदूर" को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सेना के पराक्रम को सलाम किया है।


गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले का जिस तरह से जवाब दिया गया है, उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। सेना ने मां-बहनों के सिंदूर की लाज रखी है।


उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में जवाब देने में सक्षम है और आगे भी अगर जरूरत पड़ी तो दुश्मनों को उसी भाषा में जवाब मिलेगा। बता दें कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई जवान घायल हुए थे, जिसके बाद सेना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के भीतर सक्रिय आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया।