ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीEOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीEOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्ती

कोरोना संकट में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर मिलेगी दोगुनी छूट, 30 जून तक का है मौका

PATNA : बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है. कोरोना संकट के बीच यदि बिहार के डेढ़ करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ता अगर ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है. कोरोना संकट के बीच यदि बिहार के डेढ़ करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ता अगर ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उन्हें दोगुनी छूट मिलेगी.

इस बारे में बिजली कंपनी ने जानकारी दी है. बता दें कि अब तक कंपनी एक फिसदी की छूट दे रही थी जिसे बढ़ाकर दो फिसदी कर दिया गया है. बिजली उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ 30 जून तक मिलेगा.

इस बारे में बिजली कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक सभी बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने पर डेढ़ फीस  की छूट मिलती थी. लेकिन ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने वाले ग्राहकों को  एक फीसदी अतिरिक्त छूट दी जाती है. कोरोना संकट के बीच कंपनी ने यह तय किया है कि इस एक फिसदी छूट को बढ़ा कर दो फिसदी कर दिया जाएगा. अगर कोई समय पर ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करेगा तो उन्हें सभी मिलकार साढ़े तीन फिसदी की छूट दी जाएगी.  कंपनी ने ग्रामीण इलाकों में फ्रेंचाइजी के माध्यम से भी बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. वहीं शहरी इलाकों में मोबाइल कनेक्शन के माध्यम से सहज वसुधा केंद्र के प्रतिनिधि भी बिजली बिल की वसूली करेंगे.