ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

नीतीश सरकार पर पप्पू यादव का हमला, बोले- 'किलर डिपार्टमेंट' की तरह काम कर रहा स्वास्थ्य विभाग

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच लोगों के लिए मददगार बने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. शनिवार को पप्प

नीतीश सरकार पर पप्पू यादव का हमला, बोले- 'किलर डिपार्टमेंट' की तरह काम कर रहा स्वास्थ्य विभाग
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच लोगों के लिए मददगार बने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. शनिवार को पप्पू यादव ने स्वास्थ्य विभाग को 'किलर डिपार्टमेंट' तक बता दिया. उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग किलर विभाग की तरह काम कर रहा है.


शनिवार को राजधानी पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नीतीश सरकार जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बाईपास स्थित 80 से 85% निजी अस्पताल मौत का सौदागर है. कोरोना इलाज के नाम पर ये लोग आम जनता को लूट रहे हैं. इनके पास कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं. थाना और प्रशासन के मिली भगत से ये लोग आम नागरिक को इलाज के नाम पर लूट रहे हैं. अस्पताल वाले एक लाख रुपया महीना थाना को देते हैं और थाना इन्हें मनमानी करने की खुली छूट दे देती हैं.  मरीज की जान को जोखिम में डाल ये लोग इलाज करते हैं. सरकार को इन अस्पतालों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए. वहीं, अब स्वास्थ्य विभाग किलर विभाग की तरह काम कर रहा है.


पप्पू यादव ने बिहार में कोलैप्स हो चुकी स्वास्थ व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब यह किलर विभाग बन कर रह गया हैं। एन एम सी एच में सात दिन से  कोई डॉक्टर नहीं आ रहे है। नर्स भी वार्ड में नहीं दिखती हैं। ट्रॉली बॉय इंजेक्शन देता हैं। वार्ड बॉय पैसा लेकर भर्ती करता हैं। 24 घण्टे में 30 से अधिक लोंगों की मौत हुई है। यह अस्पताल नही  ग्रेव यार्ड( मौत का कुआं) बन गया हैं। अधीक्षक को मरीजों की चिंता नहीं हैं। कुल मिलाकर एन एम सी एच के हालात बहुत ही भयावह हैं। बिहार सरकार को या तो इसे ताला बंद कर देना चाहिए नही तो सेना के हवाले कर देना चाहिए।


पप्पू यादव ने कहा कि एन एम सी एच और अधिकांश निजी अस्पतालों से बेहतर है की मरीज अपना इलाज घर पर रहकर डॉक्टर की निगरानी में करें।  बिहार सरकार ने नरसंहार किया है। दवा और ऑक्सीजन के अभाव में  रोजाना सैकड़ों मौते हो रही हैं । केंद्र सरकार बिहार के हिस्से का ऑक्सीजन अभी तक नहीं दे पाई। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार बिहार में वेंटिलेटर, बेड औऱ ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाए , जिससे लोंगों का इलाज कराया जा सके। मौके पर जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू मौजूद थे.