ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

'बाबू' के सामने नीतीश के मंत्री बच्चे? मदन सहनी ने कहा- किसी काम के लायक नहीं SSP, एक बात नहीं सुनते

DARBHANGA : बिहार में दफ़्तरी हुकूमत का पावर इतना बढ़ गया है कि संवैधानिक पदों पर बैठे मंत्री भी फीके साबित हो रहे हैं. बिहार में बेलगाम अपराध के साथ-साथ पुलिस अफसर भी बेलगाम हो

'बाबू' के सामने नीतीश के मंत्री बच्चे? मदन सहनी ने कहा- किसी काम के लायक नहीं SSP, एक बात नहीं सुनते
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में दफ़्तरी हुकूमत का पावर इतना बढ़ गया है कि संवैधानिक पदों पर बैठे मंत्री भी फीके साबित हो रहे हैं. बिहार में बेलगाम अपराध के साथ-साथ पुलिस अफसर भी बेलगाम हो गए हैं. ऐसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री का ही मानना है. दरअसल बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने मीडिया में एक बयान दिया है, जिससे खलबली मच गई है. उन्होंने कहा है कि दरभंगा के एसएसपी किसी की सुनते ही नहीं. यानि की वे बेलगाम हो गए हैं. उन्होंने मंत्री को ऐसी बात कही है कि वह सार्वजनिक तौर पर बताया भी नहीं जा सकता. ये हैरानी की बात है.


रविवार को अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेने दरभंगा पहुंचे बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने वहां के एसएसपी बाबू राम के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए. मंत्री ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एसएसपी बाबू राम को 'किसी की नहीं सुनने वाला' अफसर बता दिया. मंत्री ने कहा कि "एसएसपी बाबू राम किसी की बात ही नहीं सुनते. दरअसल एसएसपी उस लायक ही नहीं."


अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे नीतीश के मंत्री का दर्द कार्यकर्ताओं के सामने ही छलक पड़ा. दरअसल दरभंगा में लगातार हो रही हत्याएं और आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंतित मंत्री मदन सहनी ने कहा कि एसएसपी उनकी बात नहीं सुनते हैं. दरभंगा पुलिस शिथिल है और आपराधिक घटनाओं को रोकने में फेल है. हाल तो ऐसा है कि अपराधी का नाम बताने पर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती. 


मंत्री मदन सहनी ने कहा कि व्यवसायी दीपू कुमार की हत्या के एक मामले में एसएसपी को जानकारी मिलने के बावजूद भी वह अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाएं. एसएसपी से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है. लेकिन घटना के बारे में पहले ही बताये जाने के बावजूद भी उन्होंने तत्परता नहीं दिखाई. इतना ही नहीं एसएसपी ने जो जवाब दिया, वह सार्वजनिक तौर पर बताने लायक भी नहीं. मर्डरकांड में 4-5 लोगों का नाम सामने आने के बवजूद भी अब तक एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया.


बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के मंत्री का ये बयान सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष का कहना है कि क्या नीतीश राज में अफसरों की ताकत इतनी बढ़ गई है कि मंत्री भी उनके सामने बच्चे हो गए हैं. तभी तो बेलगाम अफसर मंत्री की बात को भाव नहीं देते. उनकी बात को सीरियस नहीं लेते. अपराधियों को खुलेआम घूमने के लिए छोड़ देते हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें