ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये

Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के समापन के बाद बिहार सरकार ने 37 जिलों के लिए 5 करोड़ 35 लाख रुपये जारी किए हैं। बिहार भवन निर्माण विभाग ने पटना को छोड़कर अन्य जिलों में यात्रा के दौरान कराए गए छोटे कार्यों के भुगतान के लिए राशि रिलीज की है।

नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा, बिहार समृद्धि यात्रा खर्च, भवन निर्माण विभाग बिहार, बिहार विकास यात्रा, जिलों को फंड जारी, बिहार सरकार खबर, मुख्यमंत्री कार्यक्रम खर्च
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का समापन हो गया है. पटना में इस यात्रा का समापन हुआ है. मुख्यमंत्री की यात्रा में हुए छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ों रू खर्च किए गए। पटना जिले को छोड़कर अन्य 37 जिलों में इस यात्रा पर भवन निर्माण विभाग द्वारा खर्च की गई राशि को रिलीज किया गया है.  

चार जिलों के लिए 10-10 लाख रू भेजे गए 

भवन निर्माण विभाग ने पटना को छोड़कर सभी 37 जिलों के लिए राशि जारी किया है. अरवल, लखीसराय, शिवहर,शेखपुर के लिए 10-10 लाख की राशि जारी की गई है. अन्य 33 जिलों के लिए 15-15 लाख रू रिलीज किए गए हैं. भवन निर्माण विभाग के पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों के लिए 37 जिलों के लिए 5 करोड़ 35 लाख की राशि रिलीज की जाती है. इस संबंध में सभी जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को जानकारी दी गई है.

किस काम के लिए दिए गए 15-15 लाख

भवन निर्माण विभाग ने पटना को छोड़कर अन्य जिलों के लिए जो राशि भेजी है, उसे छोटे-मोटे कार्य के बदले भुगतान किया जाना है. मुख्यमंत्री जिस जिले में जाते हैं, वहां बैरिकेटिंग से लेकर सरकारी भवनों के रंग-रोगन का काम भवन निर्माण विभाग कराता है. उन्हीं कार्यों के लिए सरकार ने चार जिलों के लिए 10-10 लाख व अन्य 33 जिलों के लिए 15-15 लाख रू रिलीज किए हैं. पटना को इससे अलग रखा गया है. 

Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता