ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...

नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उनकी तारीफ की, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर दबाव का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
मांझी ने किया ट्वीट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मंत्री विजय चौधरी और MLC संजय गांधी दोनों नीतीश कुमार का इस्तीफा लेकर विधान परिषद पहुंच गये। जहां उनके त्यागपत्र की कॉपी विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया। 


एमएलसी से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के बारे में कहा कि तहरा जईसन केहू नईखें, तू बे-जोड़ बाड़ा हो..


केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भोजपुरी में लिखा है। मांझी ने लिखा कि "तहरा जईसन केहू नईखें, तू बे-जोड़ बाड़ा हो…आपके मार्गदर्शन से ही बिहार चलेगा नीतीश जी। आप इस नए बिहार के सृजनकर्ता हैं…


वही नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर सुनकर मंत्री अशोक चौधरी भावुक हो गये। वो फफक-फफक कर रोने लगे जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहने लगे कि भाजपा के दबाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा दिलवाया गया है। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। असम जाने से पहले उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंपा था। जिसे संजय सरावगी ने विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार को नितिन नबीन का इस्तीफा सौंप दिया।