ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी

ब्रेन हैमरेज के बाद पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती, फोर्ड में मिलने पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा

समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार को ब्रेन हैमरेज के बाद पटना के Ford Hospital में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचकर उपेन्द्र कुशवाहा ने परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बिहार न्यूज
पूर्व विधायक की बिगड़ी तबीयत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। ब्रेन हैमरेज के बाद आनन-फानन में उन्हें पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं। 


इस बात की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मिलने के लिए फोर्ड हॉस्पिटल पहुंच गये। उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर सतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस दौरान परिजनों से भी मिले।


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतीश कुमार जी के ब्रेन हैमरेज की दुखद सूचना मिली थी। 


अस्पताल पहुंचकर परिजनों एवं चिकित्सक से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।बताया जा रहा है कि ब्रेन हैमरेज के बाद सतीश कुमार का इलाज फोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।ब्रेन हैमरेज के बाद पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती, फोर्ड में मिलने पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा


टैग्स