ब्रेकिंग
बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

नीतीश की पहल भी बेअसर, गया ओटीए की जगह लेगा सिख लाइट इन्फेंट्री का मुख्यालय

PATNA : गया में सेना के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी को बंद किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल भी बेअसर रही है। गया ओटीए का विलय देहरादून आईएमए में किए जाने का फैसला लिय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : गया में सेना के ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी को बंद किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल भी बेअसर रही है। गया ओटीए का विलय देहरादून आईएमए में किए जाने का फैसला लिया जा चुका है। नीतीश कुमार ने गया ओटीए को बंद किए जाने के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भी लिखा था लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।


सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो गया स्थित ओटीए को हटाए जाने का फैसला लिया जा चुका है। अब गया ओटीए का इस्तेमाल सिख लाइट इन्फेंट्री के मुख्यालय के तौर पर सेना करेगी। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक गया ओटीए की स्थापना अस्थाई तौर पर की गई थी। इसी तरह का एक ओटीए है चेन्नई में भी कार्यरत है। देहरादून आईएमए में ट्रेनिंग की सुविधाओं को देखते हुए इसका गया ओटीए काबिल है उसमें किया जा रहा है।


गया ओटीए को देहरादून शिफ्ट किए जाने के बाद अब सेना इसका इस्तेमाल सिख लाइट इन्फेंट्री के मुख्यालय के तौर पर करेगी। फिलहाल सिख लाइट इन्फेंट्री का मुख्यालय राजपूताना राइफल्स मुख्यालय के साथ चल रहा है। यह लखनऊ के फतेहगढ़ में स्थित है।

टैग्स