ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए डाक अधीक्षक SS सुमन; विभाग में हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए डाक अधीक्षक SS सुमन; विभाग में हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

नीतीश को पीएम बनाएंगे जगदानंद सिंह, बोले- सीएम में है प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार प्रधानमंत्री का चेहरा बताया गया है। कई सहयोगी दलों ने कहा था कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी काबिलियत है। लेकिन अब इस लिस्ट म

नीतीश को पीएम बनाएंगे जगदानंद सिंह, बोले- सीएम में है प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार प्रधानमंत्री का चेहरा बताया गया है। कई सहयोगी दलों ने कहा था कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी काबिलियत है। लेकिन अब इस लिस्ट में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का भी नाम जुड़ गया है। बिहार में सियासी खींचतान के बीच आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें।इसके लिए हम पूरी ताकत लगा रहे हैं। जगदा बाबू ने कहा कि गुजरात के लोग जैसे नरेंद मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे उसी तरह बिहारी के लोग भी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। 




आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी की चर्चा पहले भी हो चुकी है। लेकिन अब जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी से लेकर राज्य की जनता तक ये चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बनें। नीतीश कुमार में सारी काबिलियत मौजूद हैं। जगदानंद सिंह ने कहा गुजरात के पास लोकसभा में 10 से 15 सीट ही है लेकिन बिहार के पास 40 सीट है तो हमारे राज्य का व्यक्ति प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता। 




आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अब गैर विपक्षी पार्टियों को तय करना है कि वह किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। हम लोगों ने तय कर लिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ेंगे बिहार से नीतीश कुमार ही चेहरा है। दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब जब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बताया गया हो। इससे पहले भी कई सहयोगी दलों ने ये चर्चा की थी कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की काबिलियत है।

टैग्स