ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, रोड नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे

DHARBHANGA : दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के गौड़ा बौराम विधानसभा के परसरमा गांव के लोगों ने इसबार रोड नही तो वोट नही देने का बोर्ड NH-17 के बजरंग चौक पर सड़क के दोनों तरफ लोहे के फ्रेम पर लगा दिया है

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, रोड नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे
Anamika
2 मिनट

DHARBHANGA : दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के गौड़ा बौराम विधानसभा के परसरमा गांव के लोगों ने इसबार रोड नही तो वोट नही देने का बोर्ड NH-17 के बजरंग चौक पर सड़क के दोनों तरफ लोहे के फ्रेम पर लगा दिया है. इसके साथ ही बिहार सरकार के मंंत्री मदन सहनी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. आक्रोशित लोगों का कहना है कि मदन सहनी यहां से विधायक थे पर उन्होंने पांच सालों में क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया. 

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार मदन सहनी हार के डर से गौड़ाबौराम को छोड़कर बहादुरपुर से जदयू के ही चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं. ग्रामीण का कहना है कि विगत 10 वर्षों से परसरमा के गाँव वाले नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. गांव आने जाने के लिए सड़क नहीं है, नाव से आना जाना पड़ता है. शाम होने के बाद नाव भी नहीं चलती है ऐसे में यदि कोई बीमार पड़ जाए तो फिर भगवान ही मालिक है.  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकाश के बड़े बड़े दावे कर रहें हैं जबकि उन्ही के पार्टी से खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी यहां से विधायक है, पर उन्होंने कोई काम नहीं किया.  

सरकारी उदासीनता के कारण 5000 से ज्यादा लोगों का ये गांव  विशप्त जीवन जीने को विवश हैं.NH17 किनारे बसे इस गांव में नाव से जाना पड़ता है जबकि बीच मे कोई नदी नहीं है. आ