ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 24 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. नीतीश सरकार की इस अहम बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. इस मीटिंग में कुल 24 एजें

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. नीतीश सरकार की इस अहम बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. इस मीटिंग में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी है.


सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी है. राज्य सरकार ने शहीदों के परिजन को सरकारी नौकरी देने के फैसले पर मुहर लगाई है. नीतीश सरकार गलवान घाटी में शहीद हुए 5 बिहारी सपूतों के परिजनों को नौकरी देगी. इनमें शहीद सिपाही चंदन कुमार,  शहीद अमन कुमार, शहीद जय किशोर सिंह, शहीद हवलदार सुनील कुमार और शहीद सिपाही कुंदन कुमार के परिजन शामिल है.


इसके अलावे नीतीश सरकार ने नई औद्योगिक नीति पर मुहर लगाई है. बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की गई है. इस नई पॉलिसी में 500 करोड़ रुपये की निवेश करने पर छूट दी जाएगी. शर्त यह है कि निवेशक को कम से कम 500 लोगों को रोजगार मुहैया करना होगा. बिहार में कम से कम मिनिमम 25 लाख रुपये से अधिक निवेश करना आवश्यक किया गया है. नई औद्योगिक नीति मार्च 2025 तक लागू रहेगी. इस नई नीति के तहत ड्राई वेयर हाउस,फार्मिंग प्रोसेसिंग,ट्रांसपोर्टेशन,बोटलिंग इकाई,सब्जी एंड हॉर्टिकल्चर को प्राथमिकता दी जाएगी.


केंद्रीय प्रोत्साहन का फायदा बिहार में औद्योगिक निवेश करने वालों को भी मिलेगा. कपड़ा इंडस्ट्री के अलावे परिधान निर्माण, खड़ी प्रसकरण, ईंट निर्माण, फर्नीचर,हस्तकला,चमड़ा उद्योग को शामिल किया गया है. इसके अलावा इथनॉल उत्पादन, दाल उत्पादन, गेंहू आधारित, मसाला आधारित और जड़ी बूटी आधारित उद्योग का फ़ायदा मिलेगा. विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सचिवों की एक कमेटी बनाने का भी फैसला किया है, जो निवेशक को को विशेष अनुदान की अनुशंसा करेगी.