ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 9 एजेंडों पर लगी मुहर, विभिन्न विभागों में होगी बहाली

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. सीतामढ़ी के वरीय उप

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 9 एजेंडों पर लगी मुहर, विभिन्न विभागों में होगी बहाली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. सीतामढ़ी के वरीय उप समाहर्ता नरेंद्र नाथ मिश्रा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है.



सोमवार  को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार आकस्मिकता निधि को 30 मार्च 2022 तक बढाकर अस्थायी रूप से इसे 8732.10 करोड़ कर दिया गया है. मुख्यमंत्री एससी/एसटी और ओबीसी उद्यमी योजना में संसोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगी है.




सामान्य प्रशासन विभाग में 151 पदों के सृजन पर मुहर लगी है. इसके अलावा नालंदा में राजगीर थाना इलाके में नेचर सफारी ओपी के निर्माण के लिए 96 पदों के सृजन पर मुहर लगी है.  बिहार में महिलाओं और युवाओं को स्व-रोजगार देेने के लिए दो-दो सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.


गाड़ियों की मनपंसद नंबर लेने के लिए बिहार मोटरगाडी (यथासशोधित) नियमावली, 1992 के नियम-64 के उपनियम 4 में संसोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगी है. अधिक नंबर बेचने पर प्रोत्साहन राशि मिलेगा. बिहार सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.


वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार 30702.10 करोड़ रुपये बाजार ऋण सहित 36,273.43 करोड़ रूपये की सकल ऋण उगाही और 27179.00 करोड रुपये के Net ऋण उगाही की स्वीकृति पर मुहर लगी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें