ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

पटना में अतिक्रमण मुक्त होगा NH: 15 दिनों में हटेंगे ढाबे और अवैध पार्किंग, सड़क पर गाड़ी खड़ा करना पड़ेगा भारी

Patna News: पटना में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 15 दिनों के भीतर एनएच किनारे मौजूद अवैध ढाबे और पार्किंग हटाए जाएंगे। नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने शुक्रवार को सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने का सख्त आदेश दिया।


अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित अवैध पार्किंग और ढाबों को 15 दिनों के भीतर हटाया जाएगा। साथ ही एनएच किनारे अवैध रूप से खड़े पाए जाने वाले ट्रकों और अन्य वाहनों को जब्त कर चालान किया जाएगा। ऐसे वाहन मालिकों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।


डीएम और एसएसपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों, एसडीओ, एसडीपीओ, थानाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जन सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इसी दौरान डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई भी की। इस दौरान कुल 14 मामलों का निपटारा किया गया। सुनवाई के क्रम में अवैध जमाबंदी से जुड़े एक मामले में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित राजस्व कर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता