ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में गहराया बाढ़ का संकट, उफान पर गंडक नदी

BAGAHA: नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. ऐसे में बगहा में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. सीमावर्ती नेपाल के विभिन्न इलाकों में सोमवार की रात मूसल

नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में गहराया बाढ़ का संकट, उफान पर गंडक नदी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BAGAHA: नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. ऐसे में बगहा में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. सीमावर्ती नेपाल के विभिन्न इलाकों में सोमवार की रात मूसलाधार बारिश हुई है. बुटवल और ज्योतिनगर से बरसात का वीडियो भी आया है. बारिश अगले 24 घंटे में गण्डक नदी में अपना असर दिखाना शुरू कर देगी. वहीं, वाल्मीकिनगर गण्डक बराज नियंत्रण कक्ष द्वारा नदी में 1 लाख 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. लिहाजा प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को बाढ़ की संभावना को लेकर अलर्ट कर दिया है. 


मंगलवार की सुबह गंडक नदी के जलस्तर में एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली है. सीमावर्ती नेपाल के विभिन्न इलाकों में सोमवार की रात मूसलाधार बारिश हुई है. फिलहाल नेपाल से होकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाली नारायणी गण्डकी नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ने लगा है. बारिश को देखते हुए जल संसाधन विभाग सतर्क हो गया है और नेपाल के बारिश पर नजर बनाए हुए है. 


भारी बारिश होने के कारण गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने की संभावना है. जैसे-जैसे नेपाल में बारिश होगी वैसे वैसे गंडक नदी का जलस्तर बढ़ता चला जाएगा. नेपाल में जब भी भारी बारिश होती है उसका असर अगले 24 घंटे के बाद बगहा, बेतिया, गोपालगंज, मोतिहारी आदि जिलों में दिखने लगता है. नेपाल मौसम विभाग के मुताबिक, सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं. एहतियात के तौर पर गंडक बराज के कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं. अभियंताओं की टीम चौकस है.


जैसे-जैसे नेपाल में बारिश होगी वैसे वैसे गंडक नदी का जलस्तर बढ़ता चला जाएगा. नेपाल में जब भी भारी बारिश होती है उसका असर अगले 24 घंटे के बाद बगहा, बेतिया, गोपालगंज, मोतिहारी आदि जिलों में दिखने लगता है. बारिश होने की वजह से नेपाल से होकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाली नारायणी गण्डकी नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ने लगा है.

टैग्स