ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसी

Flash Flood Alert: नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन के बाद चौलानी नदी में मलबा और गाद जमा होने से फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है। संभावित असर को देखते हुए उत्तर बिहार में गंडक नदी के किनारे के इलाकों को अलर्ट किया गया है।

Flash Flood Alert
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Flash Flood Alert: नेपाल के दार्चुला जिले में हुए भूस्खलन के बाद चौलानी नदी मलबे और गाद से भर गई है। इससे नदी में अचानक फ्लैश फ्लड आने की आशंका जताई जा रही है। संभावित खतरे को देखते हुए उत्तर बिहार के गंडक नदी से सटे इलाकों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।



दरअसल, चौलानी नदी का पानी नेपाल की काली गंडक और नारायणी नदी के रास्ते गंडक नदी में पहुंचता है। ऐसे में चौलानी नदी में भूस्खलन के कारण जमा मलबा और गाद आगे चलकर गंडक समेत उत्तर बिहार की अन्य नदियों के जलस्तर को प्रभावित कर सकती है।



संभावित फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय से मिले निर्देश में कहा गया है कि दार्चुला में हुए भूस्खलन के बाद चौलानी नदी में जमा गाद कभी भी अचानक बाढ़ का कारण बन सकती है। अधिकारियों को तटबंधों पर निगरानी और चौकसी बढ़ाने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।



मुजफ्फरपुर स्थित जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता बिनोद कुमार ने बताया कि मुख्यालय से सतर्क रहने के निर्देश मिले हैं। संभावित खतरे से निपटने के लिए मुख्यालय द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। तटबंधों की निगरानी लगातार जारी रहेगी।



गंडक के बढ़ते जलस्तर और नेपाल में भूस्खलन के बाद संभावित फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए पहले से सतर्क अधिकारियों को और अधिक चौकसी बरतने को कहा गया है। प्रशासन की प्राथमिकता तटबंधों की सुरक्षा, जलस्तर की लगातार निगरानी और संभावित प्रभावित इलाकों में समय रहते जरूरी कदम उठाना है। स्थानीय लोगों से भी नदी और तटबंधों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता