ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

BIHAR: महनार पुलिस की लापरवाही आई सामने, मुख्य अभियंता हत्याकांड का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

bihar
पुलिस की बड़ी लापरवाही
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महनार में पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फरार हो गया है। कुछ दिन पहले ही चीफ इंजीनियर हत्याकांड मामले में वह जेल से छूटकर बाहर आया था। बताया जाता है कि एक लड़की आई बात और आरोपी से बातचीत की जिसके बाद वो पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। 


महनार थाना कांड संख्या 162/25 के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल भेजने से पूर्व उसे ईलाज केलिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था लेकिन जिन पुलिस वालों ने उसे ईलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे वो अपने कार्य में इस कदर लापरवाह थे कि आरोपी को जिप्सी में बिठाकर सभी पुलिस कर्मी वहां से चले गए। 


इसी का फायदा उठाते हुए सन्नी मिश्रा पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। जबकि महनार पुलिस के अधिकांश कर्मियों को पता था कि साहु मुहल्ला निवासी मुख्य अभियंता की हत्या में सन्नी मिश्रा की पूर्व में भी गिरफ्तारी हो चुकी थी लेकिन इसके बावजूद पुलिस की इस तरह की लापरवाही कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।


हालांकि महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार को घटना की जानकारी मिलते ही फरार अभियुक्त सन्नी मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी करते हुए छापामारी शुरू की गयी. जिसके बाद दियारा इलाके से फिर उसे गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कानून व्यवस्था को कायम रखने में जिस स्तर पर भी लापरवाही होगी। 


लापरवाही करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना में भी लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब गिरफ्तार अभियुक्त के पुलिस अभिरक्षा से भागने की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। इसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना की चर्चा पूरे पुलिस महकमें में हो रही है. लापरवाह पुलिस कर्मियों पर क्या और कब कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता