ब्रेकिंग
BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोलीBJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली

नीट की परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत, एग्जाम के बाद हुआ था कोरोना

PATNA : पटना से नीट परीक्षा देकर पिछले रविवार को घर लौटी सकरा की 20 वर्षीय छात्रा की एसकेएमसीएच में सोमवार की शाम मौत हो गई. उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इलाज के दौरान छात्रा

नीट की परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत, एग्जाम के बाद हुआ था कोरोना
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना से नीट परीक्षा देकर पिछले रविवार को घर लौटी सकरा की 20 वर्षीय छात्रा की एसकेएमसीएच में सोमवार की शाम मौत हो गई. उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

 इलाज के दौरान छात्रा की अस्पताल में मौत हो गई, वहीं उसके परिवार के दो अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. उन दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

मृतका के परिजनों ने बताया कि छात्रा पिछले रविवार को ही पटना से परीक्षा देकर घर लौटी थी तभी पेट दर्द के साथ तेज बुखार की शिकायत हुई. जिसके बाद परिजन उसे लेकर पताही अस्पताल पहुंचे. जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे  डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही छात्रा की मौत हो गई.

वहीं छात्रा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार के दूसरे सदस्यों का सैंपल लिया गया जिसमें उसकी छोटी बहन और एक बहन की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.