ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

NDA में शामिल होंगे चिराग पासवान ! मोदी - शाह की मीटिंग में जाने से पहले आज बुलाई बड़ी बैठक, तय होगी आगे की रणनीति

PATNA : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज रविवार को एनडीए में शामिल होने का एलान कर सकते हैं। इसको लेकर चिराग पासवान ने पार्टी मुख्यालय पर सुबह 10:00 बजे प

NDA में शामिल होंगे चिराग पासवान ! मोदी - शाह की मीटिंग में जाने से पहले आज बुलाई बड़ी बैठक, तय होगी आगे की रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज रविवार को एनडीए में शामिल होने का एलान कर सकते हैं। इसको लेकर चिराग पासवान ने पार्टी मुख्यालय पर सुबह 10:00 बजे पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में गठबंधन में शामिल होने को लेकर फैसला किया जाएगा।



दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर खुद को हनुमान बताने वाले चिराग पासवान अप्रत्यक्ष रूप से लगातार भाजपा को समर्थन करते रहे हैं। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान एनडीए से अलग हो गए थे और वापस वह अभी तक आधिकारिक रूप से एनडीए के हिस्सा नहीं है। ऐसे में आज चिराग पासवान राजधानी पटना के पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाकर वापस से एनडीए में अधिकारिक रूप से शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।



मालूम हो कि, अगले साल पूरे देश में लोकसभा चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर एक तरफ विपक्ष एकजुट हो रहे हैं तो दूसरी तरफ अब इसके विरोध में खड़ी पार्टी भी एकजुट होने में लग गई है। यही वजह है कि भाजपा के तरफ से भी दिल्ली में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है और इस बैठक में लोकसभा चुनाव से पहले उनके साथ गठबंधन करने वाली सभी पार्टियों के प्रमुख के भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है। ऐसा कहा जा रहा है कि 18 जुलाई को होने वाली इस बैठक के बाद यह साफ़ हो जाएगा कि एनडीए में कौन - कौन साथ होगा। इस बैठक के कुछ ही दिनों के बाद एनडीए का आकार बढ़ता हुआ नजर आने लगेगा। 



आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव को लेकर इस बात की चर्चा तेज है कि भाजपा इस बार बिहार में कुशवाहा (कोइरी) समाज को साधने के लिए सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा को आगे करेगी तो मछुआरा (मल्लाह) समाज की जातियों को आकर्षित करने के लिए मुकेश सहनी होंगे। वहीं, पासवान समुदाय को अपने पाले में लाने के लिए चिराग पासवान और पशुपति पारस दो मजबूत स्तंभ को मैदान में रखेगी। इसके आलावा सवर्ण समाज का साथ शुरू से ही भाजपा को मिलता रहा है। इस समाज को साधने के लिए पार्टी के पास बहुतेरे नेता मौजूद हैं। वहीं  यादव समुदाय को साधने की जिम्मेवारी नित्यानंद राय के पास होगी।