ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

नए संसद में चलने वाली मानसून सत्र का JDU करेगी बहिष्कार ! राजद के बाद नीतीश के इस सांसद ने पार्लियामेंट को बताया डब्बा

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। जिसके बाद अब इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार की सत्ता में काबिज जेडीयू के तरफ से यह कहा जा रहा है कि,

नए संसद में चलने वाली मानसून सत्र का JDU करेगी बहिष्कार !  राजद के बाद नीतीश के इस सांसद ने पार्लियामेंट को बताया डब्बा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। जिसके बाद अब इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार की सत्ता में काबिज जेडीयू के तरफ से यह कहा जा रहा है कि, अगर इस बार का मानसून सत्र नए संसद भवन में होता है तो जनता दल यूनाइटेड के सभी सांसद इसका बहिष्कार करेंगे। 


दरअसल, जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह निर्देश देते हैं कि, संसद का मानसून सत्र यदि  नए संसद भवन में हो तो उसमें शामिल नहीं होना है, तो कोई भी जदयू सांसद मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि, नया संसद भवन जाने लायक नहीं है। इसकी अभी जरूरत ही नहीं थी।  हमारे नेता नीतीश कुमार अगर कहेंगे कि मॉनसून सत्र में नई संसद में नहीं जाना है तो हम लोग अपने नेता की बात का पालन करेंगे और नहीं जाएंगे। 


वहीं, कौशलेंद्र कुमार ने नए संसद भवन को लेकर तंज भी कसा और उसकी तुलना एक बक्से से की। कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नया संसद भवन एक बक्से के जैसा बनाया गया है। वह इस लायक भी नहीं है कि वहां जाया जा। इसलिए हमलोग इसमें चलने वाले सत्र का बहिष्कार करेंगे। इस भवन की कोई भी जरूरत नहीं थी, यह बस जनता से पैसों की बर्बादी है। 


मालूम हो कि, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार से भी नए संसद भवन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि, नया संसद भवन नहीं बनना चाहिए था।  उन्होंने कहा कि सरकार पुराना इतिहास बदलना चाहती है। नीतीश कुमार ने कहा कि 'शुरू में भी बात हो रहा था कि ये (संसद भवन) बन रहा है, तो भी हमको अच्छा नहीं लग रहा था। ये तो इतिहास है, आजादी हुई तो जिस चीज की जहां पर शुरूआत हो गई, उसे वहीं पर विकसित कर देना चाहिए। अलग से बनाने का कोई मतलब नहीं है।  क्या पुराना इतिहास ही बदल दीजिएगा? हमको अच्छा नहीं लग रहा है कि ये नया संसद भवन बना रहे हैं। पुराना इतिहास बदलना चाहते हैं बस।