ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

पटना के होटलों में नए साल का रहा जश्न, कोरोना का डर भूल एक्ट्रेस के साथ लगाए ठुमके

PATNA: कोरोना का डर भूल पटना के लोगों ने जमकर नए साल के मौके होटलों में पार्टी और डांस कर नए साल का स्वागत किया. पटना के कई होटलों में अलग-अलग कार्यक्रम था. पाट

पटना के होटलों में नए साल का रहा जश्न, कोरोना का डर भूल एक्ट्रेस के साथ लगाए ठुमके
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना का डर भूल पटना के लोगों ने जमकर नए साल के मौके होटलों में पार्टी और डांस कर नए साल का स्वागत किया. पटना के कई होटलों में अलग-अलग कार्यक्रम था. 

पाटलिपुत्रा एग्जॉटिका में बेली डांस

पाटलिपुत्रा एग्जॉटिका होटल में बेली डांस का आयोजन किया गया है. यहां कई ग्रुप के द्वारा डांस भी किया गया है. इसके अलावे लोगों ने लखनवी मुजरे का भी खूब आनंद लिया.

कई एक्ट्रेस के साथ झुमे लोग

होटल गार्गी में जश्न का माहौल रहा है. यहां पर भोजपुरी की कई एक्ट्रेस लोगों को अपने ठुमके पर झुमाने के लिए आई थी. एक्ट्रेस शुभी शर्मा, पूनम दुबे, अनारा गुप्ता के साथ लोगों ने नए साल का जश्न मनाए. मुजरा में कोलकाता की नेहा और पल्लवी ने खूब समां बांधा. दूसरे तल पर डीजे की धुन पर पटनावासियों ने नए साल का स्वागत किया.

होटल पनाश में भी कार्यक्रम

होटल पनाश में भी नए साल के मौके पर कार्यक्रम रखा गया था. इंडियन आइडल फेम सिंगर रितिका राज ने बॉलीवुड गानों पर लोग डांस करते रहे. होटल मौर्या में होटल मौर्या के स्पाइस कोर्ट और बोधि हॉल में ब्लू ऐंजल बैंड, संजय चैताली ग्रुप ने लोगों का मनोरंजन किया. कोलकाता से पटना पहुंची इंद्राणी ग्रुप के कलाकारों ने बढ़िया प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों को कोरोना का थोड़ा सा भी डर नहीं था.