ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

Aurangabad Crime News: नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 प्रेशर IED बरामद, मदनपुर पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई

AURANGABAD: औरंगाबाद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मदनपुर पुलिस और CRPF कोबरा बटालियन 205 की संयुक्त कार्रवाई हुई। इस दौरान चकरबंधा के जंगल के लड़ूईया पहाड़ से 4-4

Aurangabad  Crime News: नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 प्रेशर IED बरामद, मदनपुर पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मदनपुर पुलिस और CRPF कोबरा बटालियन 205 की संयुक्त कार्रवाई हुई। इस दौरान चकरबंधा के जंगल के लड़ूईया पहाड़ से 4-4 किलो के तीन प्रेशर IED बम बरामद किया गया। 


इन बमों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अमित कुमार ने बताया कि इस संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल गिरा है और नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। 


उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी है कुछ दिन पहले ही मदनपुर क्षेत्र के बासडिहा से 2206 कारतूस बरामद किया गया था और आज 3 प्रेशर IED बम बरामद किया गया है। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश को नाकाम किया गया। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।