ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

Nawada crime : मानवता हुई शर्मसार! महिला का सिर मुंडवाया,पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर

Nawada crime : नवादा जिले में भीड़ ने डायन के शक में पति और पत्नी को पकड़ लिया और फिर उनके साथ हैवानियत की। पहले पति-पत्नी का सिर मुंडवाया गया और फिर उनके साथ जमकर मारपीट की गई।

नवादा डायन कांड
नवादा डायन कांड
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Nawada crime : बिहार के नवादा से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला पर गलत आरोप लगाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इतना ही नहीं, भीड़ ने महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।


जानकारी के मुताबिक, नवादा जिले में भीड़ ने डायन के शक में पति और पत्नी को पकड़ लिया और फिर उनके साथ हैवानियत की। पहले पति-पत्नी का सिर मुंडवाया गया और फिर उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आक्रोशित भीड़ ने महिला के पति की पीट-पीटकर हत्या कर डाली, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। यह पूरा मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचूगढ़ मुसहरी का है।


बताया जा रहा है कि, पांचूगढ़ मुसहरी में मोहल्ले के लोगों ने 70 वर्षीय गया मांझी एवं उनकी पत्नी को डायन बताकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों का सिर मुंडवाया गया, फिर सिर पर चुना लगाया गया और पेशाब भी पिलाया गया। यही नहीं, दोनों को जूते-चप्पल की माला पहनाकर बुरी तरह मारते-पीटते मोहल्ले में घुमाया गया।


वहीं, इस घटना की सूचना उसी समय डायल 112 की टीम को दी गई। लेकिन इसके बाद भी इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया। स्थानीय थाने को सूचना दिए बिना ही पुलिस लौट गई। इतना ही नहीं, आज अहले सुबह मृत पति के साथ पत्नी को जिंदा जलाने की तैयारी भी भीड़ ने कर ली थी। तभी हिसुआ थाने को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। वहीं जख्मी महिला को इलाज के लिए हिसुआ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।