ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

दारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौत

Bihar Road Accident: गोपालगंज में दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही मुस्कान कुमारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रोज की तरह दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में बस की टक्कर ने उसकी जिंदगी छीन...

दारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: गोपालगंज में दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई. शुक्रवार सुबह प्रतिदिन की तरह दौड़ का अभ्यास करने के लिए स्कूटी से सबेया फील्ड जा रही मुस्कान कुमारी की स्कूटी को एक बस ने टक्कर मार दी. हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.


हादसा मीरगंज थाना क्षेत्र के साहेबचक गांव के समीप हुआ. मृतका की पहचान लाइन बाजार निवासी भोला साह की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है. सूचना मिलने के बाद मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


दारोगा भर्ती की तैयारी कर रही थी मुस्कान

बताया जाता है कि मुस्कान कुमारी दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह रोज सुबह सबेया फील्ड में एक संस्थान के माध्यम से दौड़ का अभ्यास करती थी. शुक्रवार को भी वह अपनी स्कूटी से अभ्यास के लिए सबेया फील्ड जा रही थी.


इसी दौरान साहेबचक गांव के समीप बनारस जाने वाली एक बस ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद मुस्कान सड़क पर गिर गई और बस की चपेट में आ गई. हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मीरगंज थाना पुलिस को दी. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.


मुस्कान की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दारोगा बनने की तैयारी कर रही मुस्कान की सड़क हादसे में मौत से परिवार और आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है.


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और बस चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर भी चिंता जताई है.