ब्रेकिंग
‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज

भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्क

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ का कहर बढ़ता जा रहा है। NH-80 के बाद मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी करीब 2 फीट पानी चढ़ गया है। तीन जगहों पर सड़क के ऊपर से पानी बहने से पटना से भागलपुर का सड़क संपर्क प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।

Bihar Flood
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ का पानी अब एक के बाद एक प्रमुख सड़कों को अपनी चपेट में ले रहा है। NH-80 के बाद अब मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी करीब 2 फीट तक बाढ़ का पानी चढ़ गया है। 



तीन जगहों पर फोरलेन के ऊपर से पानी बह रहा है। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है। अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो फोरलेन पर भी आवाजाही पूरी तरह बंद हो सकती है। 



ऐसे में सिल्क सिटी भागलपुर का राजधानी पटना से सड़क संपर्क कभी भी प्रभावित हो सकता है। फोरलेन पथ पर लगातार पानी का दबाव बढ़ रहा है और लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



लोग डीपीआर, नक्शा और स्ट्रक्चर तैयार करने वाले अधिकारियों पर जमकर बरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब फोरलेन पथ अभी निर्माणाधीन ही है और अधिकारियों को यह जानकारी है कि कहां जल जमाव होती है, बावजूद इसके अधिकारियों ने वहां पर सड़क को नीचे कर दिया। जिसके कारण जल जमाव हो रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता