ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

नवादा से बड़ी खबर : एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, सभी ने खाया था जहर

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की जान उसी वक्त चली गई थी, जबकि एक की मौत इला

नवादा से बड़ी खबर : एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, सभी ने खाया था जहर
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की जान उसी वक्त चली गई थी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। ये लोग कर्ज में डूबे हुए थे, जिसके लिए इन्हे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कर्ज चुकाने में असमर्थ हुए तो परिवार के सभी लोगों ने जहर खा लिया। 




ये परिवार रजौली के अम्मा गांव के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से नवादा में किराए के मकान में रह रहे थे। नवादा में इनका व्यापार था। इन्होने पास में रहने वाले किसी शख्स से कर्ज लिया था, जिसे ये लोग चूका नहीं पा रहे थे। इनके ऊपर कर्ज चुकाने के लिए दवाब डाला जाने लगा। आलम यह हुआ कि ये लोग कर्ज तो नहीं चूका सके लेकिन इसकी कीमत इन्हे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ये परिवार नवादा आदर्श सोसाइटी के पास रहता था। प्रताड़तना से तंग आकर परिवार के 6 लोगों ने बड़ा कदम उठाते हुए जहर खा लिया। इनमें 5 लोगों की मौत पहले ही हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य साक्षी थी, जिसने कर्ज के पीछे का दर्द बयां कर अपना दम तोड़ दिया। 

टैग्स