ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सुबह -सुबह मुखिया की गोली मार हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक मुखिया को

सुबह -सुबह मुखिया की गोली मार हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक मुखिया को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली की है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।  


मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यहां मुखिया के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए। कई वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर खुद तहकीकात में लगे हैं। हत्या की इस वारदात से नीतीश सरकार की किरकिरी हो रही है कि मुखिया भी सुरक्षित नहीं है।


बताया जा रहा है कि, जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद इलाका में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं, पकरीबरावां के डीएसपी महेश चौधरी ने गोली मारने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मुखिया की गोली मारने के बाद अब सियासी पारा चढ़ गया है। अब मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय यादव ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। मुखिया की हत्या ने पूरे इलाका में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।  


इस घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है। परिवार की ओर से कोई संकेत नहीं मिलने से पुलिस कई एंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस उस शख्स का पता लगाने में जुट गई है जिसके बुलाने पर मुखिया घर से निकले थे। उनके मोबाईल का कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है।आस पास के लोग और परिवार वालों से जानकारी ली जा रही है।