ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नयी बनी सड़क नहीं थी पैदल चलने के भी लायक, नाराज सीएम नीतीश बीच रास्ते से लौटे

NAWADA : नवादा में सीएम नीतीश नाराज होकर बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। सड़क की दुर्दशा देख सीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की मौके पर जमकर क्लास ली। जल-जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NAWADA : नवादा में सीएम नीतीश नाराज होकर बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। सड़क की दुर्दशा देख सीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की मौके पर जमकर क्लास ली। 

जल-जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम में नवादा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार प्राणचक गांव पहुंचे थे। वहां के एक स्कूल में जीविका के स्टॉल को देखने का सीएम का कार्यक्रम था। पूरे लाव-लश्कर के साथ पैदल ही सीएम वहां तक जा रहे थे। लेकिन रास्ता इतना खराब कि पैदल चलने भी लायक नहीं था। 

सड़क की दुर्दशा देख सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए और बीच रास्ते से ही वापस लौट गए। नीतीश ने मौके पर अधिकारियों को फटकार लगायी। सीएम नीतीश से सड़क की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों की जमकर क्लास ली।

बता दें कि बिहार में सड़कों की दुर्दशा पर माननीयों की नाराजगी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल पटना-गया सड़क की बदहाली से इतने परेशान हुए कि वापसी में उन्होनें पटना आने के लिए ट्रेन पकड़ ली। सड़क की दुर्दशा पर उन्होनें कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।




टैग्स