ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नवादा में शराब पीने से एक और शख्स ने गंवाई आंखों की रौशनी, 15 लोगों की जा चुकी है जान

NAWADA : नवादा जिले में आज चौथे दिन भी जहरीली शराब का कहर जारी है. मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के छतिहर गांव का है जहां एक और वृद्ध की शराब पीने की वजह से आंखों की रौशनी चली गई है. फि

नवादा में शराब पीने से एक और शख्स ने गंवाई आंखों की रौशनी, 15 लोगों की जा चुकी है जान
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : नवादा जिले में आज चौथे दिन भी जहरीली शराब का कहर जारी है. मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के छतिहर गांव का है जहां एक और वृद्ध की शराब पीने की वजह से आंखों की रौशनी चली गई है. फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. वहीं आज एक और शख्स के आंखों की रौशनी चली जाने की खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. इधर नगर थाना क्षेत्र के बुधौल गांव के पुतुल राम के भी आंख की रोशनी शुक्रवार की देर रात चली गई थी जिसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.


हिसुआ थाना क्षेत्र के छतिहर गांव के जिस वृद्ध की आंखों की रौशनी गई है, उनका नाम सीताराम चौधरी बताया जा रहा है. सीताराम चौधरी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उनके गांव में शराब का निर्माण होता है और उन्होंने अपने घर में ही बैठकर शराब पी थी. जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ही उनकी आंखों की रौशनी चली गई. 


आपको बता दें कि नवादा जिले में जहरीली शराब पीने से अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अब भी 12 से अधिक पीड़ितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं प्रशासन लगातार मामले को रफा दफा करने में लगा है. प्रशासन शुरू से ही जहरीली शराब से मौत को नकार रहा है लेकिन सरकार ये नही बता रही है एक ही जगह पर कौन सी ऐसी आफत टूट पड़ी कि इतने सारे लोग मरे ही नहीं बल्कि कई औऱ बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं. नवादा के डीएम और एसपी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर दस की मौत की पुष्टि की लेकिन हालांकि शराब से मौत पर कुछ भी साफ साफ बोलने से इंकार कर दिया.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता