ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नवादा में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

NAWADA : नवादा जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. शुक्रवार को युवक की डेड बॉडी को पोखर से निकाला गया. मौत के बाद मृतक युवक के घर में कोहर

नवादा में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. शुक्रवार को युवक की डेड बॉडी को पोखर से निकाला गया. मौत के बाद मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना नवादा जिले के वरिसालिगंज प्रखंड की है, जहां अपसढ़ गांव में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अपसढ़ गांव के रहने वाले मोटु चौधरी के रूप में की गई हैं. बताया जा रहा है कि बीती रात मूर्ति विसर्जन करने गया मोटु चौधरी पानी में डूब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई.


शुक्रवार को मोटु चौधरी की डेड बॉडी पोकर से बरामद की गई. शव निकलने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई. पोखर से शव बाहर निकालते ही घर के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया. मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता