ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नवादा में जमकर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- CAA-NRC के लिए भाजपा ने कम दोषी नहीं नीतीश

NAWADA: नवादा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नाम बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए मंच पर संचालन किया। समझो-समझाओ, देश बचाओ यात्रा में पहुंचे पू

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NAWADA: नवादा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नाम बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए मंच पर संचालन किया। समझो-समझाओ, देश बचाओ यात्रा में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी के नाम पर केंद्र सरकार और एनडीए लोगों को गुमराह कर रहा है। इसमें कहीं से भी भाजपा से कम दोषी नीतीश कुमार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश में आर्थिक संकट पर बहस करने, गरीबों के बच्चों को अच्छी तालीम देने, अपराध, बलात्कार आदि पर बहस करने के बजाय दूसरी बातों पर बहस हो रही है। एनडीए द्वारा लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा, यह लाखों विदेशियों को एक साथ नागरिकता देने का कानूनी संशोधन है, जिससे हमारे देश के मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि हर जाति-धर्म के लोगों की हकमारी होगी। उन्होंने लोगों से इस साजिश को समझने व एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया।

कुशवाहा ने कहा कि लोगों को यह समझना जरूरी है कि एनआरसी के जरिए भारत के 130 करोड़ लोगों की नागरिकता का सबूत मांगा जाएगा। जो अपने बाप-दादाओं के खेत-खलिहान के कागजात नहीं दिखा पाएंगे, उन्हें विदेशी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी नागरिकों की चिंता तो कर रही है, लेकिन देश के लोगों को रोजगार मुहैया कराने और उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए गंभीर नही है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
I

रिपोर्टर

ILLU SINHA

FirstBihar संवाददाता