ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

छत पर चढ़कर देख रहे थे झगड़ा, अचानक छज्जा गिरने से 10 लोग हुए घायल, 6 की हालत गंभीर, इलाके में मची अफरा-तफरी

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अचानक छत का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं।

छत पर चढ़कर देख रहे थे झगड़ा, अचानक छज्जा गिरने से 10 लोग हुए घायल, 6 की हालत गंभीर, इलाके में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अचानक छत का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं। जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पावापुरी के विम्स में रेफर किया गया है। 


घटना वार्ड नंबर 28 के डोभरा इलाके की बतायी जा रही है। घटना के वक्त सभी लोग घर की छत पर खड़े होकर मोहल्ले में हो रहे झगड़े को देख रहे थे। तभी अचानक दबाव पड़ने से घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। एक के बाद लोग मलबे के साथ छत से नीचे गिर गये और बुरी तरह घायल हो गये। 


बताया जाता है कि जिस घर का छज्जा गिरा वो घर राजेश ठठेरा का है। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 6 लोगों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टर ने विम्स रेफर कर दिया है बाकी का इलाज चल रहा है। घायलों में मुस्कान, गुड़िया देवी, सतीश चौधरी, सोनी देवी, गंगो देवी सहित कई लोग शामिल हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

छत पर चढ़कर देख रहे थे झगड़ा, अचानक छज्जा गिरने से 10 लोग हुए घायल, 6 की हालत गंभीर, इलाके में मची अफरा-तफरी

छत पर चढ़कर देख रहे थे झगड़ा, अचानक छज्जा गिरने से 10 लोग हुए घायल, 6 की हालत गंभीर, इलाके में मची अफरा-तफरी

छत पर चढ़कर देख रहे थे झगड़ा, अचानक छज्जा गिरने से 10 लोग हुए घायल, 6 की हालत गंभीर, इलाके में मची अफरा-तफरी

छत पर चढ़कर देख रहे थे झगड़ा, अचानक छज्जा गिरने से 10 लोग हुए घायल, 6 की हालत गंभीर, इलाके में मची अफरा-तफरी

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता