ब्रेकिंग
Bihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूल

8 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका

Bihar Crime News: नवादा में आठ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही...

8 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सोमवार रात बच्ची घर के पास की दुकान से कलम और नमकीन खरीदने निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. कुछ देर बाद घर से करीब 500 मीटर दूर बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.


परिजनों के अनुसार, बच्ची सोमवार रात करीब आठ बजे घर के बगल स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई. इसी दौरान आसपास के लोगों ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनने की बात बताई. इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी.


काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव घर से करीब 500 मीटर पश्चिम दिशा में बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पकरीबरावां थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.


दुष्कर्म की आशंका, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बच्ची की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.


एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.