ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: नदी में डूबने से युवक की मौत, भैंस को पानी पिलाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के नावादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक की किल्ली नदी में डूबने से मौत हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नावादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक की किल्ली नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार की दोपहर महुलियाटांड़ गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान राजू यादव के पुत्र अवलेश कुमार के रूप में की गई है।


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अवलेश शनिवार को रोज की तरह भैंस चराने के लिए नदी किनारे गया था। भैंसों को पानी पिलाने के बाद वह खुद नहाने के लिए किल्ली नदी में उतर गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के समय आसपास कुछ अन्य चरवाहे भी मौजूद थे। उन्होंने अवलेश को डूबते देखा और तुरंत गांव जाकर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की।


लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कौवाकोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया। अवलेश की असमय मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक की लहर है। मृतक अवलेश कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। 


ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से अविलंब पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा देने की अपील की है। अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित सहायता दी जाएगी।